IND vs NED : नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत, NRR में मिला जबरदस्त फायदा
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 56 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक बार भी आक्रामक नजर नहीं आई और भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए उन पर शुरू से ही दबाव बनाए, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था।
भारत द्वारा मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम पहले ओवर से ही दबाव में दिखी। भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में अपने दोनों ओवर मेडन किए और एक विकेट भी चटकाया। विक्रमजीत 9 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम भारत के टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर पटेल, अश्विन को दो-दो विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ग्रुप दो में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है और उसका नेट रन रेट +1.425 पहुंच गया है, जो ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे बेहतर है।
इससे पहले भारत ने विराट कोहली (62 नाबाद), कप्तान रोहित शर्मा (53) और सूर्यकुमार यादव (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने ग्रुप-2 के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल नौ रन के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए। रोहित ने भी कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आठवें ओवर में लोगन वैन बीक को छक्का लगाकर उन्होंने हाथ खोले।
रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 39 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 53 रन बनाये। उनका विकेट गिरने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार के साथ 95 रन की वस्फिोटक साझेदारी करके भारत को 20 ओवर में 179/5 के स्कोर तक पहुंचाया।
कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन बनाये, जबकि सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली।
NED 124/9 (20) IND 179/2 (20)
2:53 PM: भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबले में 56 रन से हरा दिया है।
2:49 PM: अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में आखिरी दो गेंदों पर लगाता विकेट झटके थे, हालांकि हैट्रिक गेंद पर वह विकेट लेने से चूक गए।
2:48 PM: मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में 8 रन दिए। शमी ने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।
2:44 PM: अर्शदीप सिंह ने आखिरी गेंद पर क्लासेन को आउट करके नीदरलैंड को नौवां झटका दिया है।
2:40 PM: अर्शदीप सिंह ने वैन बीक को आउट करके मैच में अपना पहला विकेट लिया। वैन तीन रन बनाकर आउट हुए।
2:35 PM: नीदरलैंड का सातवां विकेट गिर चुका है। भुवनेश्वर कुमार ने एडवर्ड्स को आउट करके मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। भुवी ने तीन ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
2:30 PM: मोहम्मद शमी ने टिम प्रिंगल को आउट करके नीदरलैंड को छठा झटका दिया। टिम 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
2:26 PM: नीदरलैंड की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 15वें ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया।
2:20 PM: अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में दो विकेट लेकर नीदरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। अश्विन ने कोलिन और टॉम को पवेलियन भेजा।
2:12 PM: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने दूसरे मैच में एक आसान जीत की तरफ बढ़ रही है। 13वें ओवर तक नीदरलैंड ने चार विकेट गंवा दिए हैं।
2:07 PM: नीदरलैंड ने 10वें ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे किए हैं। भारतीय गेंदबाज बिना रिस्क लिए नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए हुए हैं।
2:03 PM: अक्षर पटेल ने लीडे को आउट करके नीदरलैंड को तीसरा झटका दिया है। लीडे 23 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर ने दो और भुवनेश्वर को एक विकेट मिला है।
1:58 PM: पावरप्ले के खत्म होने के बाद भी नीदरलैंड की टीम काफी धीमी गति से रन बना रही है। पिछले 4 ओवर में टीम ने कोई बाउंड्री नहीं लगाई है।
1:52 PM: बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों ने नीदरलैंड पर दबाव बना लिया है। पावरप्ले में नीदरलैंड की टीम 6 ओवर में सिर्फ 27 रन ही बना सकी है और उसने दो विकेट गंवा दिए हैं।
1:48 PM: अक्षर पटेल ने मैक्स को आउट करके नीदरलैंड को दूसरा झटका दिया है। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।
1:43 PM: नीदरलैंड के खिलाफ जारी मैच में भुवनेश्वर कुमार शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों ओवर मेडन डाले हैंं।
1:34 PM:भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। विक्रम कैच आउट हो गए हैं।
1:26 PM: नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स और विक्रमजीत पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर मेडन डाला है।
1:17 PM: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी जड़ा अर्धशतक, पारी की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाते हुए सूर्यकुमार ने टी20आई करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। भारत ने इसी के साथ नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा है।
1:10 PM: कोहली का SIX! आखिरी ओवर लेकर आए वान वीक की चौथी फुलटॉस गेंद का फायदा उठाते हुए विराट कोहली ने मिड विकेट की दिशा में पारी का दूसरा छक्का जड़ा।
1:07 PM: पहली गेंद पर चौका खाने के बाद वैन मीकेरेन ने शानदार वापसी करते हुए अगली 5 गेंदों पर 4 रन दिए। 19 ओवर के बाद भारत 162/2, आखिरी ओवर में टीम इंडिया 180 के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी।
1:04 PM: 19वां ओवर लेकर आए वैन मीकेरेन का भी स्वागत सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ किया। सूर्यकुमार अब 18 गेंदों पर 39 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली 53 रन बनाकर नाबाद हैं।
1:58 PM: विराट कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा पचासा लगाया है। कोहली ऑस्ट्रेलिया में शानदार टच में दिख रहे हैं।
1:54 PM: क्लासेनके 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका लगाया। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, वहीं इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी की।
1:52 PM: सूर्यकुमार यादव के बाद कोहली ने भी खोले हाथ डी लीडे के ओवर में किंग कोहली ने भी जड़ा चौका। कोहली अब 37 और सूर्यकुमार 36 रन बनाकर क्रीज पर।
1:49 PM: सूर्यकुमार यादव ने मचाई तबाही, 16वां ओवर लेकर आए डी लीडे का स्वागत उन्होंने दो चौकों के साथ किया। सूर्यकुमार 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
1:47 PM: 10 से 15 ओवर के बीच भारत ने रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए 47 रन जोड़े हैं। आखिरी 5 ओवर में भारत को यहां से कम से कम 60 रनों की दरकार होगी। कोहली 32 तो सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर।
1:40 PM: 14वां ओवर लेकर आएवैन मीकेरेन की दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर भी 100 के पार पहुंचा। सूर्या 11 और कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर।
1:33 PM: 12वें ओवर में क्लासेन की गेंद पर लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा मिड विकेट में एकरमैन को कैच थमा बैठे। रोहित 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर हुए आउट।
1:27 PM: रोहित शर्मा ने प्रिंगल के ओवर में बैक टू बैक दो चौके लगाते हुए टी20 क्रिकेट में अपना 29वां अर्धशतक जड़ा।
1:23 PM: भारत की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए हैं। रोहित 42 और कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को आखिरी 10 ओवर में रनों की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है।
1:20 PM: रोहित शर्मा की पारी ने पकड़ी रफ्तार! 10वां ओवर लेकर आएं डी लीडे की दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका लगाने के साथ रोहित ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का भी लगाया। रोहित अब 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
1:17 PM: नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने 9वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया है। पिच काफी धमी है जिस वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही है।
1:12 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार हाथ खोलने का प्रयास कर रहे हैं मगर वह लय हासिल नहीं कर पा रहे हैं। बड़े शॉट खेलते हुए उनको दो बार जीवनदान मिला, वहीं 8वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच पारी का दूसरा छक्का लगाया। रोहित 24 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कोहली 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
1:06 PM: पहले 6 ओवर का खेल नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के नाम रहा है। भारत 1 विकेट के नुकसान पर 32 ही रन बना पाया है। क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ विराट कोहली दे रहे हैं।
1:01 PM: छूटा रोहित शर्मा का कैच! क्लासेन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा गेंद को हवा में मार बैठे, मगर मिड ऑन से पीछे जाते हुए प्रिंगल के हाथों से कैच फिसल गया। अब देखना होगा रोहित इसका फायदा कैसे उठाते हैं।
12:53 PM: SIX! तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पुल शॉट लगाते हुए रोहित शर्मा ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में पारी का पहला छक्का लगाया। यह भारतीय पारी का भी पहला छक्का है। रोहित इसी के साथ 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
12:51 PM: वैन मीकेरेन की 5वीं गेंद पर LBW आउट कर केएल राहुल लौटे पवेलियन, इस बार बनाए 9 रन। केएल राहुल लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए हैं। अब मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने विराट कोहली उतरे हैं।
12:47 PM: टिम प्रिंगल ने दूसरे ओवर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मात्र दो ही रन खर्च किए। तीसरा ओवर वैन मीकेरेन डालेंगे।
12:43 PM: केएल राहुल ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। क्लासेन की तीसरी ओवरपिच गेंद का फायदा उठाते हुए राहुल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया।
12:40 PM: रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है।
12:35 PM: राष्ट्रगान के लिए भारत और नीदरलैंड्स की टीमें मैदान पर उतर चुकी है।
12:26 PM: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मैच 12 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन
12:19 PM: रोहित शर्मा टॉस के लिए तैयार हैं, बस कुछ ही मिनट बाद टॉस होगा।
12:07 PM: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 101 रनों पर ढेर कर यह मैच 104 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। कुछ ही देर में भारत और नीदरलैंड्स के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
12:02 PM: भारतीय समयानुसार 12 बजे भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले का टॉस होना था, मगर साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच खत्म ना होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। साउथ अफ्रीका जीत से एक विकेट दूर है।
11:45 AM: भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के टॉस में देरी हो सकती है। दरअसल, इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के खत्म होने के बाद ही टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे।
11:32 AM: सिडनी से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। मैदान पर धूप खिल चुकी है जिस वजह से अब बारिश होने की संभावनाएं कम है।
11:20 AM: भारतीय टीम सिडनी के मैदान पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ी इस समय साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुकाबला देख रहे हैं। इस मैच के खत्म होने के बाद ही टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी।
11:10 AM: आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या के फिटनेस पर भी हर किसी की नजरें रहेंगी। पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट ऐसी सामने आई थी कि हार्दिक की मासपेशियां में खींचाव है जिस वजह से वह नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं।
10:50 AM: सिडनी के मैदान पर ही साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुकाबला खेला जा रहा है। रिली रोसो के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय फैंस भी ऐसा ही हाई स्कोरिंग मैच देखना चाहेंगे।
10:40 AM: नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी/हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
10:25 AM: रोहित शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देकर चहल, पंत और हर्षल पटेल को मौका दे सकते हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कहा था कि वह जरूरत के हिसाब से प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करेंगे। ऐसे में आज नीदरलैंड्स के खिलाफ हमें प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
10:15 AM: भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबला 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होगा।
10:10 AM: नमस्कार! भारत बनाम नीदरलैंड्स लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है।