उत्तर प्रदेशफतेहपुरबड़ी खबरराज्य

फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर एक्शन, गिराया गया अवैध निर्माण

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ट्रिपल मर्डर केस में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली मारकर पकड़ लिया। एनकाउंटर में पुलिस ने पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) के पैर में गोली मारी। दोनों आरोपियों के पास से कारतूस, तमंचा और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। दोनो आरोपियों के घर में अब प्रशासन का बुलडोजर चल चुका हैं। डीएम ने मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी बनाई थी। इसमें पाया गया है। दोनो आरोपियो ने अबैध निर्मार कर रखा है। जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि हथगाम क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के जिला उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों की हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर और घर को बुलडोजर से ढहाये जाने की मांग को लेकर भाकियू के हजारों कार्यकर्ता घटना के 30 घंटे बाद भी मौके पर डटे हुये हैं और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस को नहीं सौंप रहे हैं।

पुलिस ने छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है मगर परिजन और भाकियू कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं थे और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे। गांव में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्राम लवरी निवासी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह (55) अपने छोटे भाई पिंकू सिंह (50) और पुत्र अभय सिंह (22) के साथ मंगलवार सुबह एक ही मोटर साइकिल से अपने खेत से गांव अखरी वापस आ रहे थे कि तभी तहिरापुर के पास ट्रैक्टर सवारों ने उनका रास्ता रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने इस मामले में पियूष सिंह और सुरेश सिंह को पैर में गोली मार कर कल शाम गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य चार आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

परिजनों की मांग है कि सभी छह आरोपियों का एनकाउंटर किया जाये, आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहाया जाये और मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाये। मृतक की मां शिव दुलारी सिंह वर्तमान में प्रधान है। इस मामले में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज सिंह समेत हजारों किसान मौके पर डटे हुये है। शवों को उनके घर के सामने रखा गया है। पुलिस ने किसानो के रोष और तनाव को देखते हुये एहतियात के तौर पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये है। गांव में एक बुलडोजर भी खड़ा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान इसी क्षेत्र के रहने वाले है। मृतक और हमलावर दोनों क्षत्रिय बिरादरी के हैं। प्रधानी के चुनाव व राजनैतिक समीकरणों के कारण दोनों के बीच काफी अर्सें से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है पर यह खूनी संघर्ष पहली बार हुआ है। स्थानीय पुलिस के प्रति ग्रामीणों का काफी रोष है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button