अन्य

भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन कर 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को सौंपा।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता सिद्धार्थ नगर आज जनपद सिद्धार्थनगर में भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर के बैनर तले जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के आवाहन पर संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा / आउटसोर्सिंग / निविदा कर्मचारियों के हो रहे घोर शोषण, उत्पीडन के विरुद्ध प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल प्रदर्शन करके कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन प्रेषित किये गये हैं। ज्ञापन में उल्लेखित मॉर्गे निम्न प्रमुख माँगें इस प्रकार से है। 1. 108. 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाये एवं धन उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाये। 2. एन0एच0एम0 के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानान्तरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाये। 3. आशा / आशा संगिनी को न्यूनतम रूपये 10000/- मानदेय निश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। 4. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय रूपये 18000 / - किया जाये तथा सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। ङ. पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये। 6. ई-रिक्शा, आटो को स्टैण्ड दिया जाये एवं पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाये। 7. ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, घोबी, दर्जी, बढई, लुहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाये और सामाजिक सुरक्षा से आवृत्त किया जाए। 18. कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। 8. संविदा / निविदा सफाई कर्मचारियों को रूपये 18000/- का वेतन दिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाये। 10. सरकारी एवं निजी उद्योगों में कार्यरत संविदा / आउट सोर्सिंग कर्मियों का शोषण व उत्पीड़न बंद किया जाए एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा से आवृत्त किया जाये। 11. संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाये। 12. मिड-डे मील के कर्मचारी का मानदेय रूपये 10000/- किया जाये। 13 पुरानी पेंशन बहाल की जाये। अतः आपके समक्ष 13 सूत्रीय ज्ञापन इस आशा एवं विश्वास के साथ प्रेषित है कि आप यथाशीघ्र इन ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने का कष्ट करेंगे। धन्यवाद! भवदीय अरुण कुमार प्रजापति जिला संगठन मंत्री (रवि प्रताप सिंह) जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ गुप्ता -वरिष्ठउपाध्यक्ष राजेश मिश्रा उपध्यक्ष पंकज पासवान संयुक्त मंत्री अवधेश यादव - संरक्षक अजय कुमार सिंह, रामकेश केशव त्रिपाठी दीपक सिंह (सतीश मणि त्रिपाठी) जिला मंत्रीपवन श्रीवास्तव प्रदीप सिंह प्रदीप गौतम संदीप शमशाद अहमद रोहित सिंह गणे श दत्त त्रिपाठी सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button