उत्तर प्रदेशबहराइच
पौधरोपण एवं मिष्ठान कराकर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस
बहराइचl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन परिसर में पौधरोपण एवं मिष्ठान वितरण के साथ सभी का मुंह मीठा कराया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ता रहे उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नया रोल मॉडल विकास का बने इससे उनके दीर्घायु होने की हम सब कार्यकर्ता प्रार्थना करते हैं।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल राय रणविजय सिंह जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह डॉक्टर जितेंद्र पार्टी जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव हेमा निगम डॉक्टर डिंपल जैन मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा उत्कर्ष श्रीवास्तव अजित प्रताप सिंह सतीश सिंह मानवेन्द्र प्रताप सिंह प्रधुम्न लोधी पुष्प नाथ तिवारी हरीशचन्द्र गुप्ता मनोज मिर्ची सुदामा मिश्रा रामकृपाल मिश्रा मंजुला पाठक कृष्ण कुमार अमित वर्मा कुलदीप यादव रमेश दुबे आशीष सिंह अभिषेक गुप्ता अर्पित श्रीवास्तव राजेंद्र गुप्ता संजय टंडन उपस्थित रहे।