पुरानी पेंशन बहाली रथ का बहराइच में हुआ भव्य स्वागत
बहराइच। शहर आगमन पर पेन्शन रथ की अगवानी सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने टिकोरा मोड़ से कीl जिसका नेतृत्व संयुक्त मंच के अध्यक्ष आर.के. वर्मा व सुनील वर्मा उपाध्याक्ष संयुक्त मंच द्वारा मोटर साईकिलों और चार पहिया वाहनों के द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने जुलूस के रूप में टिकोरा मोड़ से चलकर धरना स्थल तक पेन्शन रथ को लेकर आयेl तत्पश्चात कार्यक्रम सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.सी. चौधरी संयोजक संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पण्डित आर मशरीकी पेन्शनर्स एसोसिएशन एवं संजय मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त मंच द्वारा की गयी। प्रान्त से पधारे डॉ. जी.एन. सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा उपस्थिति हुए कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी हक की लड़ाई के लिए राज्य एवं केन्द्रीय कर्मचारी एकजुट होकर इस आन्दोलन को निर्णायक स्थिति तक ले जायेंगेl
वी.पी. तिवारी पूर्व अध्यक्ष ने अपने भाषण में कर्मचारियों का आह्वाहन किया कि अगर आप लोगों ने वर्तमान में एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया तब तक सरकार का कर्मचारियों के हितों की ओर ध्यान आकृष्ट नहीं होगा।नरेन्द्र पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष व राकेश चौधरी प्रदेश महामंत्री उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि अब कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पूरे देश में एक साथ केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी इस लड़ाई में कन्धे से कन्धा मिला एकजुट हो गये हैl
दिलीप चौहान, मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवीपाटन मण्डल गोण्डा, एम. सिराजुद्दीन न्यूटन प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा अपने सम्बोधन में कहा जो पेन्शन की बात करेगा वही देश में राज करेगा। कार्यक्रम को सुनील वर्मा जिलाध्यक्ष/प्रदेश संगठन महामंत्री व मंत्री भीमसिंह कुशवाहा ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,आर. के. वर्मा अध्यक्ष/ सूरज प्रसाद मंत्री पुरानी पेन्शन बहाली योजना संयुक्त मंच जनपद शाखा – बहराइच, विद्या विलास पाठक अध्यक्ष / प्रवीण श्रीवास्तव जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ / शशीधर पाठक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ तथा सरदार सर्वजीत सिंह पेन्शनर्स एसोशिएसन, गोपाल शरण सिंह अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बहराइच ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर इंजीनियर नीरज वर्मा अध्यक्ष उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा बहराइच, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री अजय त्रिपाठी कुमार आशुतोष, रोहित मौर्या , राजकमल, विजय शर्मा सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री श्री तरूण मिश्रा, अम्बिका वर्मा, फिरोज अहमद, कालीदीन आदि लोग मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंच के संयोजक ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।