उत्तर प्रदेशदेवरिया
प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण द्वारा महिलाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र
- महिलाओं को हर हाल में आत्मनिर्भर बनाना ही सरकार का लक्ष्य: नाज़िया
देवरिया-भटनी। थाना क्षेत्र भटनी के अंतर्गत चांदपार चौराहे पर डेमोक्रेसी एण्ड कंजर्वेशन फोर्स आफ इंडिया, प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण द्वारा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के तहत प्रशिक्षित दर्जनों महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष नाजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बड़े पैमाने पर जोर दिया जा रहा है, महिलाओं को हर हाल में आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है और इसी के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। हमारी कोशिश होगी कि गांव में छुपी होनहार लड़कियां और महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाय। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ममता यादव प्रतिनिधि अजय कुमार यादव व चांदपार ग्राम प्राधन मनोज गुप्ता इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।