मार्ग मरम्मत को लेकर सपाइयों ने दिया धरना
- जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रही सरकार – विजय रावत
- अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नही सुन रहे – रणवीर
बरहज-देवरिया। दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मेंबगोपवापार देईडीहा बरहज मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर देईडीहा तिराहे पर अनिश्चित कालीन धरना दिया। धरने को समर्थन देने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुँचे।बधरने को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा सहित पूरे जिले की सड़कें टूट गई है। लेकिन शासन-प्रशासन को इसकी कोई चिंता नही है। सड़कों के टूटने से आये दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 6 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है, जबकि बरहज के विधायक खुद अपनी घर की सड़क करुअना- मगहरा मार्ग को नही बनवा सके है। बेलडार कठिनइयां मार्ग का और भी बुरा हाल है।
धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि झूठे वादे करके बनी प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। भाजपा सरकार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नही सुन रहे है। भाजपा विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा सरकार में गड्ढा मुक्ति के नाम पर आवंटित धन का बंदरबांट हो रहा है। धरने को संबोधित करने वालों में सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, विकास, विराट, अमित प्रधान, यशवंत यादव,अभिषेक, अनिल,राहुल चौरसिया, नितेश कुमार,सुरेश राजभर, सोनू यादव,राजकुमार, महावीर गुप्ता, सुनील राजभर, दिलीप उपाध्याय, सुनील कुशवाहा आदि रहे।