पंजाब
ठंडी में होगी बारिश! पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए अखिल भारतीय मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर से उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल जाएगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।