ज्योतिषदेशधर्म-आस्थाबड़ी खबर

Aaj Ka Rashifal: आज 04 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 04 फरवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

आज की वाणी

धर्मस्यार्थस्य कामस्य
फलमाहुर्मनीषिणः।
तडागसुकृतं देशे
क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥

अर्थात्: मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।

दिनांक 04 फरवरी 2024, रविवार

शक सम्वत- 1945
विक्रम सम्वत- 2080
मास- माघ
पक्ष- कृष्णपक्ष
तिथि- नवमी – 17:52 तक
पश्चात्- दशमी
नक्षत्र- विशाखा – 07:21 तक
पश्चात्- अनुराधा
करण- गर – 17:52 तक
पश्चात्- वणिज
योग- वृद्धि – 12:11 तक
पश्चात्- ध्रुव
सूर्योदय- 07:07
सूर्यास्त- 18:02
चन्द्रोदय- 26:45
चन्द्रराशि- वृश्चिक – दिनरात
सूर्यायण – उत्तरायण
गोल- दक्षिणगोल
अभिजित- 12:13 से 12:57
राहुकाल- 16:40 से 18:02
ऋतु- शिशिर
दिशाशूल- पश्चिम

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। त्याग भावना रहेगी। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी, कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button