अन्य

अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर नगर वासियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता - शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। त्योहारों के मद्देनजर आज पुलिस सर्किल शोहरत गढ़ में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा शोहरत गढ़ में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उप जिलाधिकारी शोहरत गढ़ प्रदीप कुमार यादव एवं क्षेत्राधिकारी जय राम ने कहा है कि बिना आदेश के कोई जुलूस नहीं निकाल सकता है। थाना रजिस्टर के हिसाब से जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया जाएगा एवं मौके पर प्रतिबंधित मार्गों को सुरक्षा घेरा में लिया जाएगा। यदि कोई राजनैतिक ब्यक्ति कानून से ऊपर उठकर मनमानी करेगा तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी शोहरत गढ़ पंकज पांडेय ने नगर वासियों को आश्वस्त किया है कि त्योहारों को शासन के मंशा के मुताबिक निर्विवाद - सौहार्दपूर्ण - सकुशल संपन्न कराया जाएगा। गौरतलब हो कि इस बार का पर्व शब ए बारात व होली चुनावी दौर में है। ठीक इसी पर्व के बाद नगर पंचायतों में चुनाव होगा। एसे में राजनैतिक लोग अपने चुनावी लाभ के लिए होली के रंग में भन्ग डालने के जुगाड़ में लगे होंगे। जो प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। अब देखना यह होगा कि शासन के मंशा के मुताबिक त्योहारों को निर्विवाद सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन क्या रणनीति बनाता है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button