भाभी ने विधवा ननद को ईंट से मारकर की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिद्धार्थनगर। थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत हुई नृशंस हत्या की घटना का जनपदीय एस0ओ0जी0/ सर्विलांस सेल व थाना खेसरहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण कर एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 मई को थाना खेसरहा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निहठा गाँव के बाहर खड़जा मार्ग पर स्थित पुलिया के नीचे कुसुम पुत्री रामदेव निवासिनी बसडिला टोला केवटहिया थाना खेसरहा का शव पड़ा है।
जिसके संबंध में थाना खेसरहा पर मु0अ0सं0- 91/2023 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। सूचना पर अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष खेसरहा, एस0ओ0जी0 व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व देवी गुलाम क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल निर्देशन में आज गठित टीम द्वारा उक्त हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 01 अभियुक्ता को ग्राम बसडिला टोला केवटहिया से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता सुभावती पत्नी अर्जुन निवासी बसडिलिया टोला केवटहिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शशांक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना खेसरहा , उ0नि0 शेषनाथ यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 विरेन्द्र राय थाना खेसरहा, आरक्षी संगीता, प्रिया सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रही। एसपी अमित कुमार आनंद ने टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15,000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।