दिल्ली

बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, वायु गुणवत्ता में भी हुआ सुधार

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश के कारण न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, बल्कि इसकी वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक, बीते 24 घंटे में शहर में 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि साढे 8 बजे और शाम साढ़े 5 बजे के बीच 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस मौसम के औसत तापमान से 4 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 4 बजे 312 पर था। जो सोमवार की तुलना में बेहतर है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया था।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button