राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हुआ विस्तार
गोरखपुर। बुधवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संयुक्त बैठक पी डब्ल्यू डी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री विनोद कुमार राय और रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को गोरखपुर में मजबूत करना है इसलिए इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित पद की जिम्मेदारी दी जाती है।
इस के क्रम में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ शर्मा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर जनपद का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयीपुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NJCA) के विस्तार के क्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित पद की जिम्मेदारी दी गई विनोद कुमार राय – संयोजक, रूपेश कुमार श्रीवास्तव – सह संयोजक, राजेंद्र शर्मा – सह संयोजक, अशोक पांडेय – सह संयोजक, इंजीनियर अनिल किशोर पांडेय– सह संयोजक, इंजीनियर रामकिशुन – सह संयोजक, भारतेंदु यादव – सह संयोजक, श्याम नारायण शुक्ल सह संयोजक इजहार अली प्रचार मंत्री l
संचालन कर रहे कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी और जिले के सभी कर्मचारी 30 मई को गोरखपुर आने वाले पेंशन रथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी जान लगा देंगे और ऐसा कार्यक्रम होगा जिसकी मिसाल पूरा यू पी देगा।रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 तारीख को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित आम सभा से ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। इंजीनयर अनिल किशोर पाण्डेय,इंजी राम समुझ शर्मा ,इंजी राजकुमार सिंह,इंजी शंकर प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहाँ कि पेंशन रथ के साथ चल रही रैली का स्वागत नंदा नगर पुलिस चौकी पर करते हुए मोहद्दीपुर , विश्विद्यालय होते हुए पी डब्ल्यू डी डाक बंगला पर पहुंच कर कार्यक्रम किया जायेगा।इस अवसर पर वरूण वर्मा बैरागी,कनिष्क गुप्ता ,महेंद्र चौहान, राजकुमार, श्याम नारायण शुक्ल सहित अन्य तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।