उत्तर प्रदेशबहराइच

सपा ने महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुह की मनाई जयंती

शादाब हुसैन
बहराइचlसृष्टि के रचियता महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुह की जयंती जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नि० जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन कर धूम धाम से मनाई गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लक्ष्मी नारायण निषाद व संचालन सपा लोहिया वाहिनी नि० जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वप्रथम निषाद राज गुह एवं सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
नंदेश्वर नंद यादव ने कहा की महर्षि कश्यप व निषादराज गुह का जीवन-दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय दर्शन और आध्यात्म को समृद्ध बनाने में महर्षि कश्यप का अमूल्य योगदान है उन्होंने आगे कहा कि महाराज गुह्य निषाद समाज के शौर्य और वीरता के प्रतीक हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में निषादराज गुह की जयंती व महर्षि कश्यप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का काम किया थाlलेकिन भाजपा की सरकार बनने पर महापुरुषों के नाम पर घोषित अवकाश को रद्द करने का काम किया जो अत्यंत निंदनीय है।
उक्त गोष्ठी मे नि० जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र, नाशीर खान नईम,सुनील निषाद, नि० नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, अज्जू बाजपेयी,पप्पू यादव,सत्यम बाजपेयी सहित तमाम साथी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button