बस्ती

कांग्रेसी नेताओ ने कांग्रेस छोड़ अंकुर वर्मा का कर रहे समर्थन

सदर विधायक बोले जीत बड़ी करारी है सपा का बस्ती से

बस्ती। जनपद में मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा के समर्थक बढ़ते जा रहे है। वही मंगलवार को नेहा वर्मा के चुनावी कार्यालय पर दर्जनों से अधिक कांग्रेसी अंकुर के पत्नी के समर्थन में कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम लिया है।

नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में खुले कार्यालय पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियो ने अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा वर्मा के समर्थन में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा जिलाध्यक्ष सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़े हुए कांग्रेसियो को सपा की सदस्यता दिलाया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। उन्होने सपा में शामिल नेताओं से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत झोंक दें। सपा नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के पति अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का निर्णय बहुत ही अच्छा है। उनके इस फैसले से और ताकत बढी है।
कांग्रेस में छोड़ सपा में शामिल नेताओं में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सोशल मीडिया कांग्रेस  जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्र, जिला सचिव राहुल चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव विकास वर्मा, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पवन वर्मा, शोसल मीडिया जिला उपाध्यक्ष आदर्श पाठक, गोपाल पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष विक्रम चौहान, सन्तोष भारद्वाज, कांग्रेस के शहर महासचिव इन्द्रपाल सिंह, युवा कांग्रेस जिला सचिव रोहन श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस सचिव जुनेद अहमद, जिला सचिव अर्जुन कन्नौजिया, युवा कांग्रेस के अभिलाष श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button