बस्ती

सपा जीतेगी तभी होगा नगर बाजार का संपूर्ण विकास – राम प्रसाद चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री

विशिष्ट अतिथि में सदर विधायक/ जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी, विधायक रूधौली राजेंद्र प्रसाद चौधरी रहे मौजूद

बस्ती। जनपद के नगर पंचायत नगर बाजार में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूनम उपाध्याय पत्नी डॉक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय ने कार्यालय उद्धघाटन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राम प्रसाद चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि में सदर विधायक/ जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी, विधायक रूधौली राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने विधि विधान से उद्धघाटन किया गया।

कार्यालय उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम के दौरान जोखू लाल यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत गा कर स्वागत किया। वही आए हुए सभी नेताओ ने अपने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल का बटन दबाकर भारी मतों से पूनम उपाध्याय को विजई बनाने के लिए अपील किया, और साथ में यह भी कहा है कि जब सपा की जीत होगी तभी नगर बाजार का पूर्ण रूप से विकास होगा।
कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के जिला अध्यक्ष कक्कू शुक्ला, मुलायम यादव, राजेंद्र चौरसिया, नियाज़ अहमद, ईसार, निशार, राम सहाय गुरु जी, दिलीप उपाध्याय, सुनील यादव के साथ सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button