भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे कानपुर, लोकसभा चुनाव में BJP की तैयारियों के लिए की बैठक
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी साकेत नगर स्थित मंदाकिनी पैलेस में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष 17 जिलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान के साथ ही कई कार्यक्रम भी आयोजित होने हैं। जिनकी रूपरेखा भी यहीं तैयार की जाएगी। यह बैठक तीन सत्रों में होगी। पत्रकारों को बैठक से दूर रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष की बैठक के लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में रहने वाले सभी मंत्री, प्रदेश पधाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी व सदस्य, सभी सत्रह जिलों के अध्यक्ष व प्रभारी, महापौर, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होने पहुंचे हैं। यहां लोकसभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।