मन की बात: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम
अयोध्या। प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना गया। सांसद लल्लू सिंह ने 21 नम्बर बूथ रेतिया, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने आवास पर, महानगर अभिषेक मिश्र व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को पूरे देश में अपार समर्थन मिला है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया की बढ़ती ताकत का जिक्र किया। आज यह ताकत देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आयी है। बूथों के कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, शामिल रहे।