राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उड़ी है भाजपा की नींद: नकुल दुबे
बाराबंकी। सत्ता के मद में चूर भाजपा का अहंकार कांग्रेस पार्टी ही चकनाचूर करेगी, कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक देश के भविष्य राहुल गांधी की अगुवाई में चलने वाली भारत जोडो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता ने सत्तारूढ भाजपा भाजपा सरकार मे खलबली मचा दी है। आज देश में कांग्रेस पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है। जो फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ और आवाम की समस्याओं की लडाई लड रही है।
यह उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध जोन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के विकास खण्ड निन्दूरा के ग्राम कतुरीकलां में हाथ से हाथ जोडो अभियान के अन्तर्गत आयोजित चौपाल में व्यक्त किये। तदोपरान्त मध्य जोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया विकास खण्ड निन्दूरा के कांग्रेस अध्यक्ष आमिर अय्यूब किद्वाई की अगुवाई में सैकडो कांग्रेसजनो के साथ अवध जोन के अध्यक्ष नकुल दुबे ने विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के डफरपुर चैराहे से अभियान की शुरूआत कर गंगचैली, तडवा नानकारी, बहलीदपुर, बसंतपुर सरैया में ग्रामीण किसानो से व्यापक जनसम्पर्क कर राहुल गांधी का संदेश तथा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र वितरित कर कांग्रेस पार्टी का सहयोग करने का अनुरोध किया।
हाथ से हाथ जोडो अभियान के अन्र्तगत ग्रामीण किसानो से सम्पर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि कन्या कुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके राहुल जी ने इस देश की आवाम के विचारो को करीब से सुना ही नहीं बल्कि आपकी परेशानियो को बहुत ही करीब से देखा है उन्होने देखा नौजवान बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही है देश की सारी सम्पत्ति चन्द पूंजीपतियों के कब्जे में है देशवासियो का बेहतर भविष्य का सपना टूटता जा रहा है, हर तरफ सिर्फ निराशा का माहौल है, देश का अन्नदाता कर्ज में डूबा है, नौजवान डिग्री लेकर सडको पर घूम रहा है लेकिन देश की भाजपा की सरकार के कानो पर जूँ नही रेग रही है। इन्ही सब परेशानियो, समस्याओ को देखकर राहुल जी भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिये 7 सितम्बर 2022 से कन्या कुमारी से भारत जोडो यात्रा की शुरूआत की और अब उन्ही के निर्देश पर हाथ से हाथ जोडो अभियान जो 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा हम कांग्रेसजनो के साथ आपके दरवाजे पर राहुल गांधी का संदेश लेकर आये है।
मध्यजोन अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणो से संवाद करते हुये कहा कि देश एवं प्रदेश मेें भाजपा सरकार गरीब, मजलूम, किसान, नौजवान की सरकार नही है यह सूट-बूट और लूट की सरकार है इस देश में पिछले लगभग 9 वर्षो से जब से भाजपा सरकार आयी है एक तबका अमीर होता जा रहा है और एक तबका महंगाई का दंश झेलता हुआ गरीबी की तरफ बढता हुआ भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। सरकार किसानो की बजाय उद्योगपतियो को कर्ज बांट रही है और उन्ही का कर्ज माफ कर रही है। हम लोग आज आपको राहुल गांधी का यह संदेश देने आये है कि अपने बच्चो के सुनहरे भविष्य के लिये इस आवाम, किसान विरोधी भाजपा सरकार का अन्त करे और कांग्रेस का साथ दे हम आपको खुशहाल जिन्दगी देने का वचन देते है।
हाथ से हाथ जोडो अभियान के दूसरे दिन मुख्यरूप से अवध जोन के कांग्रेस अध्यक्ष नकुल दुबे, तनुज पुनिया, श्रीमती गौरी यादव, आमिर अय्यूब किद्वाई, मो0 शफी आजाद, विजय बहादुर वर्मा, विजय कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्म, अमरेश कुमार, अमित कुमार इन्दे्रश कुमार, अनूप कुमार, रामसजीवन, अरूण कुमार, रहमत अली, फूलचन्द, मनोज कुमार, सोने लाल, बृजेश कुमार, कमाल अहमद, जसकरन गुप्ता, अवधेश कुमार सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजनो ने व्यापक जनसम्पर्क कर रहुल गांधी का संदेश पत्र तथा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र स्थानीय आवाम को उपलब्ध कराकर कांग्रेस पार्टी का साथ देने का अनुरोध किया।