उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भाजपा समर्थित उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए मानवेंद्र प्रताप सिंह*

भिटौली/महाराजगंज -भाजपा समर्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने सेमरा राजा निवासी जय मां दुर्गा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मानवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा समर्थित उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि मानवेंद्र प्रताप सिंह के संगठन में आने से व्यापार मंडल को नई ताकत मिलेगी। ऊर्जावान मानवेंद्र प्रताप सिंह व्यापार के साथ साथ जनसेवा के कार्यों में भी रुचि लेते रहे है। मानवेंद्र प्रताप सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, प्रांतीय संगठन मंत्री काशीनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष सुधाकर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मानवेंद्र सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button