उत्तर प्रदेशहरदोई

डांडिया नाइट महोत्सव में महिलाओं ने खूब की मस्ती

हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन किड्स जोन स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता ने महोत्सव का शुभारंभ किया। संस्थान की संस्थापिका व आयोजक निरमा देवी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं जैसे म्यूजिकल चेयर, बैलून, कपल डांस, बेस्ट डांडिया क्वीन, बेस्ट डांस मेल और फीमेल, बेस्ट डांसर कपल आदि ऐसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बताया कि डांडिया नाइट महोत्सव में महिलाओं ने जमकर डांडिया खेली। सामूहिक डांडिया नृत्य में विशेष वेशभूषा, अभिनय, नृत्य मुद्रा वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। भव्य डांडिया महोत्सव में बेस्ट डांडिया क्वीन प्रथम विजेता प्रिया बाजपेयी, द्वितीय विजेता खुशबू गुप्ता, तीसरी विजेता संध्या मिश्रा रहीं।

बेस्ट कपल डांस में प्रथम विजेता सत्यम और आराध्या, दूसरा काजल और शरद, तीसरा नितिन और अनामिका रहीं। इसी तरह बेस्ट डांसर पुरुष अचल, बेस्ट डांसर कपल गौरव शुक्ला और शालिनी शुक्ला रहीं। डांडिया नाइट में बेस्ट ड्रेसिंग मीनू गुप्ता, तीन से पांच साल के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर में प्रथम विजेता शाम्भवी, दूसरा देवम, तीसरा अनिकेत रहें। पांच से आठ साल के लिए म्यूजिकल चेयर में प्रथम विजेता आशका तिवारी, दूसरा वंश, तीसरा काव्या रहीं। जबकि आठ साल के लिए म्यूजिकल चेयर में प्रथम विजेता अर्पिता सिंह, दूसरा शीतल कश्यप, तीसरा शान विजेता रहें। बेस्ट डांसर में प्रतिमा सिंह, पूजा सिंह रहीं।

बताया कि डांडिया की धुनों पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष द्वारा खूब थिरके और डांडिया नृत्य का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में डांसिंग जज की भूमिका में रही प्रीतिमा मिश्रा अध्यापिका सेंट जेम्स स्कूल व रिया गुप्ता कथक नृत्यांगना, स्पोर्ट्स की ड्रेस में भूमिका निभाई चंद्र किरण अग्रवाल पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीचंद्र इंटर कॉलेज रहीं। मंच संचालन चेतना शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में एन किड्स जोन स्कूल की ऑनर गीता शुक्ला, आराध्या चैरिटी ट्रस्ट की संस्थापक लीला पाठक तथा श्री बड़ी माता विद्या पीठ की पूर्व अध्यापिका इंदु शुक्ला और कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के सदस्य नितिन गुप्ता, शुभम सिंह तोमर, काजल अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, अमिता मिश्रा ”मीतू”, विजयलक्ष्मी सिंह आदि मेहमानों का समागम बना रहा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button