लाइफस्टाइलवायरल न्‍यूजस्वास्थ्य

गर्भवती महिलाएं सर्दियों में इन फूड्स को करें डाइट में शामिल, रहेंगे सेहतमंद

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती होती है, तो वो उसके लिए सबसे अहम पल होता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

इस समय जरा सी लापरवाही खतरे से खाली नहीं होती। खासकर सर्दियों के मौसम में। मां को बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सही आहार की जरूरत होती है। इसके लिए महिलाओं को कुछ सुपरफूड का सेवन करना चाहिए।

साथ ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक कठिनाई होती है। ऐसे में उन्हें डाइट में कुछ सुपरफूड को शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में:

शकरकंदी का करें सेवन

सर्दियों में अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे खुद की और बच्चे की सेहत के लिए शकरकंदी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शकरकंद में आवश्यक काबोर्हाइड्रेट और विटामिन-ए होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

खाएं मेथी के पत्ते

गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में मेथी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। मेथी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर होती है। साथ ही यह भ्रूण की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है।

मेथी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में आक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके भ्रूण का विकास सही से हो तो मेथी के पत्तों को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

मटर खाएं

सर्दियों में मटर खूब बिकती है। गर्भवती महिलाएं मटर का सेवन कर सकती हैं। आहार में हरी मटर को शामिल करने से आपको आवश्यक पोषक तत्व जैसे फोलिक एसिड प्राप्त होते हैं। इससे गर्भावस्था के दौरान बच्चों में होने वाली मस्तिष्क और रीढ़ की समस्याओं को दूर करने की क्षमता होती है। इसके अलावा मटर स्तनपान के लिए भी फायदेमंद होती है।

दही का करें सेवन

सर्दियों में अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो दही का सेवन करें। दही में भरपूर रूप से कैल्शियम होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही के सेवन से आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिल सकती है। अगर आप सर्दियों में संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो दही का सेवन जरूर करें।

फलियां का सेवन भी है फायदेमंद

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में फलियों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आहार में मसूर, मटर, बीन्स, सोयाबीन, मूंगफली, छोले जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

इस तरह की फलियां फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होती हैं। साथ ही इसमें फोलिक एसिड (B9) भी होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button