देशराज्यहरियाणा

“हरियाणा में तीन काले कानून लाना चाहती है भाजपा सरकार”, सुशील गुप्ता ने भाजपा पर बोला हमला

किसानों की समस्याओं को लेकर सभी विपक्षी राजनीतिक दल भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने किसानों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ इस नफ़रत का जवाब हरियाणा के किसान अपने से वोट देंगे। साथ ही सुशील गुप्ता ने दावा किया कि हरियाणा के किसान भाजपा सरकार से परेशान है।

क्योंकि सरकार ने किसानों के वाहन जब्त कर लिए गए हैं, बैंक खाते फ़्रीज़ कर दिए हैं और किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लगाकर जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस काले क़ानून को वापस करने के लिए 700 किसानों ने शहादत दी थी, वही काले क़ानून भाजपा सरकार हरियाणा में लेकर आना चाहती है। साथ ही सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से नफ़रत करती है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button