देशपंजाबराज्यहरियाणा

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान खतरे में, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर लड़ना होगा: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के रोड शो में शिरकत की। ‘जेल का जवाब वोट से देंगे’ नारे के साथ कुरूक्षेत्र के जाट धर्मशाला से शुरु होकर पुराना बस स्टैंड तक रोड शो निकाला गया।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जीताने की अपील की।

रोड शो के दौरान शहर के हर चौक चौराहे पर समर्थकों की भारी भीड़ थी। जनता ने पूरे रास्ते में फूलों की वर्षा से भगवंत मान का स्वागत किया।

भारत माता की जय और इंकलाब के नारों के साथ कुरुक्षेत्र शहर आप मय हो गया। हजारों की संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने इंडिया गठबंधन की जीत का संकल्प लिया।

केजरीवाल की सोच को नहीं कर सकते कैद

भगवंत मान ने रोड शो में पहुंचे सभी कार्यकताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा वाले सोचते हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे।

लेकिन ये भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे कैद करोगे? अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनका मन यहीं पर है।

उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और वकील उनसे मिलने जाते हैं तो वो रिपोर्ट लेते है। आज कुरुक्षेत्र की रिपोर्ट सुनकर उनको सुकून मिलेगा कि मेरे सिपाही डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का लिखा संविधान खतरे में है। ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसलिए इस बार एकजुट होकर झाड़ू से राजनीति की गंदगी की सफाई करनी है।

भाजपा विपक्ष को कर रही है परेशान

उन्होंने कहा कि पहले इस झाड़ू से मकान की सफाई करते थे लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुआई में पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधियों को जानबूझकर परेशान कर रही है।

मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। कांग्रेस की बैंक खाते सीज कर दिए। हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया।

ममता बनर्जी के यहां ईडी भेजती है। इनको लगता है कि ये हमको डरा देंगे, लेकिन ये नेताओं को डरा देंगे 140 करोड़ लोगों को कैसे डरएंगे?

उन्होंने कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। हमारे शहीदों ने अपना बलिदान देकर ये देश हमको आजाद कराकर दिया है।

शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपतराय, चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों ने लड़ाई लड़ी और अपनी जान कुर्बान की, तब हमें ये देश मिला है। कोई भी नेता इस देश के मालिक नहीं है। इस देश की मालिक 140 करोड़ जनता है और वही फैसला करेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button