रोहन बोपन्ना को 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देगी कर्नाटक सरकार
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए इस स्टार टेनिस खिलाड़ी के लिए 50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। बोपन्ना को यहां सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनका परिवार भी उपस्थित था।
सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रोहन बोपन्ना से मिलकर उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीतने पर बधाई दी और उनके लिए 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की।’’
ಆಸ್ಟ್ರೇಲಿಯಾ ಓಪನ್ ಟೆನಿಸ್ ಟೂರ್ನಿಯ ಪುರುಷರ ಡಬಲ್ಸ್ ವಿಭಾಗದಲ್ಲಿ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಗೆದ್ದು ಐತಿಹಾಸಿಕ ಸಾಧನೆ ಮಾಡಿದ @rohanbopanna ಅವರನ್ನು ಭೇಟಿಯಾಗಿ ಅಭಿನಂದಿಸಿ, 50 ಲಕ್ಷ ರೂ.ಗಳ ಬಹುಮಾನ ಘೋಷಿಸಿದೆ.
ಸಚಿವರಾದ @PriyankKharge, ಶಿವರಾಜ ತಂಗಡಗಿ, ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿಯವರ ರಾಜಕೀಯ ಕಾರ್ಯದರ್ಶಿ ಗೋವಿಂದರಾಜು ಹಾಗೂ ರೋಹನ್ ಬೋಪಣ್ಣ ಅವರ… pic.twitter.com/kRA0ftRoq4— Siddaramaiah (@siddaramaiah) February 13, 2024
बोपन्ना ने अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता था। वह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले लिएंडर पेस और महेश भूपति ने यह उपलब्धि हासिल की थी। सानिया मिर्जा ने महिला टेनिस में यह कारनामा किया है।