खेल-खिलाड़ी
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : साई बाल और सैल्यूट हॉकी अकादमी ने दर्ज की जीत
लखनऊ। साई बाल और सैल्यूट हॉकी अकादमी ने आज लखनऊ में खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21 – अंतिम चरण) में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
दिन के पहले मैच में साई बाल ने प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स फाउंडेशन को 1-0 से हराया। प्रियंका (12”) ने मैच का एकमात्र गोल पेनल्टी कार्नर के जरिये किया।
दिन के आखिरी मैच में सैल्यूट हॉकी अकादमी ने भाई भेलो हॉकी अकादमी को 8-0 से हराया। सैल्यूट हॉकी अकादमी के लिए शिवानी कुमारी (3”), काजल (5”, 37”), नैन्सी (13”), शिवानी दिवाकर (14”, 27”, 51”) और कल्पना कुमारी (45”) ने गोल किया।