अशोक वर्मा उर्फ टुनटुन लगातार 6 वीं बार बने नगर पंचायत सभासद
- इस बार भी जनता ने जिता कर भेजा नगर पंचायत
भटनी-देवरिया। एक ही वार्ड से 5 वीं बार चुनाव जीत कर सभासद के रूप में अशोक वर्मा उर्फ़ टुनटुन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बता दें कि 2017 के नगर पंचायत चुनाव में 5 वीं बार मामूली वोट लगभग 5 या 6 वोट से हारने के बाद भी इन्हें मनोनीत सदस्य बनाया गया था। इसमें एक बार महिला सीट होने के कारण इन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया और जीत हासिल की थी। यह निश्चित ही उम्मीदवार द्वारा किये गए अच्छे कार्य काम का नतीजा ही होगा और उसके अच्छे व्यवहार की वजह से होगा। एक ही प्रत्याशी पर बार जनता का भरोसा करना यह साबित करता है कि उक्त प्रतिनिधि में प्रतिनिधित्व करने की की क्षमता अद्वितीय है।
अशोक वर्मा गांधी चौक वार्ड से लगातार सन 1998 से लगातार 2002, 2007,20012,2023 में चुनकर नगर पंचायत पहुंचे और 2017 में मामूली वोट से हार गए लेकिन फिर वह कुछ समय बाद मनोनीत सदस्य के रूप पुनः सभसाद चुन लिये गए। इस बार के हुए चुनाव में फिर एक बार इन पर मुहर लगाते हुए इनका चुनाव कर लिया। लेकिन इस बार मुकाबला थोड़ा कड़ा था और प्रतिद्वंद्वी नूर आलम ने इन्हें कड़ी टक्कर दी क्योंकि हार जीत का अंतर सिर्फ 13 वोटों का था। अशोक उर्फ टुनटुन वर्मा इस बार फिर से चुन तो लिये गए पर सवाल यही है कि क्या इस बार ये वार्ड की समस्यस्यों का निदान पहले की तरह करेंगे क्योंकि अगर जनता ने इन्हें चुना है तो बड़ी उम्मीद के साथ ही इनका चुनाव किया होगा।