उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पी एम मोदी और सी एम योगी राष्ट्रीय संत – विनय जायसवाल 

पडरौना ,कुशीनगर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 99वें संस्करण का लाइव प्रसारण आज प्रातः 11 बजे आल इंडिया रेडियो के अलावा नमो एप्प व सभी टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया। निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल ने आज नगर के गांधी नगर साहबगंज दक्षिणी में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने अंगदान जैसे विषयों के अलावा महिला सशक्तिकरण के बदले स्वरूप, भारतीय डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर पुरस्कार पाए जाने, महिला क्रिकेट, और सेना में बढ़ती महिला भागीदारी के अलावा सौर ऊर्जा, भारतीय पर्यावरण में पर्यटन की सम्भावना और किसानों की आमदनी जैसे विषयों पर विचार से चर्चा की। कार्यक्रम के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया आज जब भारत आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम युग मे है। जिस प्रकार भारत ने शिक्षा, चिकित्सा, खेल, विज्ञान, सैन्य, अर्थव्यवस्था, रोजगार, कला, संस्कृति, के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयामों को छुआ है वो असाधारण है। वर्ष 2022 में भारत की 5वी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था से लेकर जी20 समूह में भारत की अध्यक्षता पाने को लेकर उन्होंने कहा कि ये मोदी जी के विज़न और उनके नेतृत्व क्षमता के अलावा उनकी विदेश नीति की बड़ी विजय है। पीएम मोदी और सीएम योगी को राष्ट्रसंत बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनों महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद पर रहते हुए पालिका पडरौना ने पथिक वाहन, एम्बुलेंस, रोटी बैंक, महिला सिलाई केंद्र, पुस्तकालय, कुएं की सफाई व सुंदरीकरण जैसी दर्जनों योजनाओं को जमीन पर उतारा है। साथ ही राष्ट्र के नाम अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे दर्जनों महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना नगर के विभिन्न चौराहों पर कराकर उन्हें उचित सम्मान देने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से मनीष जायसवाल, किशन जायसवाल, संतोष यादव, सर्वेश उपाध्याय, रवि शर्मा, कलावती देवी, अभय मारोदिया, राजेश कुशवाहा, संजय सिंघल, विश्वनाथ अग्रवाल, श्याम गुप्ता, कुशल रौनियार, प्रमोद तिवारी, अरुण दीक्षित, संजय मोदनवाल, देवशरण शर्मा, घनश्याम प्रजापति, अनुज यादव, सूरज चौरसिया, राज कश्यप, आकाश सोनी, कृष्ण चौरसिया के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button