चंडीगढ़:
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों के गोल्डन संधर मिल्लज़ लिमटिड, फगवाड़ा की तरफ खड़े बकाया लगभग 41 करोड़ रुपए की अदायगी 31 मार्च, 2024 तक करवा दी जायेगी।
कृषि मंत्री और विशेष मुख्य सचिव कृषि श्री के. ए. पी. सिन्हा की तरफ से आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय- 1 में बी. के. यू. (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय और बी. के. यू. (लक्खोवाल) के प्रधान हरिन्दर सिंह के नेतृत्व में आए गन्ना काश्तकारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आई. जी.) इंटेलिजेंस जसकरन सिंह भी उपस्थित थे।
स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री करनैल सिंह को हिदायत की कि मौजूदा मिल मालिक की तरफ से किसानों को 9.72 करोड़ रुपए की अदायगी यकीनी बनाई जाये और इस साल गन्ने की पिड़ाई का सीजन शुरू होने से पहले लगभग 2 करोड़ रुपए की पहली किश्त अदा करवाई जाये।
उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 31 मार्च, 2024 तक गन्ना काश्तकारों की बाकी बचती सारी राशि की अदायगी के लिए गोल्डन संधर मिल के डिफाल्टर मालिकों की जायदादें ज़ब्त करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा।
उन्होंने पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनों के उपरांत सील की मिल को तुरंत खोलने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अपेक्षित मुरम्मत करवा कर इस साल पिड़ाई सीजन से पहले इस मिल को कार्यशील किया जा सके।
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के किसानों के हितों की रक्षा करने सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुये उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
22/10/2026
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
22/10/2026
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
22/10/2026
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़
22/10/2026
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
18/10/2026
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
18/10/2026
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात : डॉ. बलजीत कौर
18/10/2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
18/10/2026
विधायक जिम्पा ने ओम नगर, पुरहीरां में सीवरेज कार्य की करवाई शुरुआत
18/10/2026
संगरूर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला; 8 की मौत
ख्वाजा एक्सप्रेस
लेटेस्ट खबरों से रहें अपडेट. आपको मिलेंगी दिन भर की ज़रूरी ख़बरें और उनके पीछे का सच.