देशबड़ी खबर

जम्मू कश्मीर: डोडा सड़क हादसे में मौतों की संख्या बढ़कर हुई 36, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के असेर इलाके में एक आज बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अब मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. वहीं, इस हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव अभियान चला रही है.

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जम्मू कश्मीर पुलिस दुर्घटना की जांच करने में जुट गई है. इधर, प्रधानमंत्री ने डोडा हादसे पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार के मुताबिक, डोडा जिले में यात्रियों से भरी एक बस बुधवार को सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई. अधिकारियों ने कहा कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. ये हादसा तब हुआ, जब बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई. इसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया. हादसे से कई लोग बस में फंसे थे. कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बस से बाहर निकाल कर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से जम्मू ले जाया जा रहा है. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाद में हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती घायल हुए लोंंगो का इलाज कराना है. घटना के बाद कई बड़े अधिकारियों ने अस्पताल और घटनास्थल का निरक्षण किया.

ईटीवी भारत को मिले आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, साढ़े तीन साल पुरानी बस का मालिक जम्मू के नरवाल इलाके का रहने वाले धीरज गुप्ता है. ईटीवी भारत को पता चला है कि 12 अगस्त 2021 में ओवरलोडिंग के अपराध में इस बस का चालान काटा गया था. इसके लिए मालिक धीरज गुप्ता पर 600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button