देशबड़ी खबर

दिल्ली में प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत, एक्यूआई पहुंचा 400 के पार

दिल्ली का वायु प्रदूषण स्तर अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 27 नवंबर की सुबह वायु गुणवत्ता एक  बार फिर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआी 400 से अधिक दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 से कम देखने को मिला। रविवार की शाम 4 बजे हवा की गुणवत्ता 396 दर्ज की गई। बता दें कि बीते कल कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया था, वहीं कुछ इलाकों में यह 300 के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली के वजीरपुर में आज सबसे अधिक एक्यूआई 458 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई

दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां आनंद विहार में एक्यूआई 406, अशोक विहार में 456, द्वारका सेक्टर 8 में 401, आईजीआई टी3 में 376, आईटीओ में 434, जहांगीरपुरी में 436, नजफगढ़ में 389, न्यू मोती बाग में 390, पटपड़गंज में 424, पंजाबी बाग में 440, आरके पुरम में 417, रोहिणी में 432, शादीपुर में 389, विवेक विहार में 433, वजीरपुर में 458, नोएडा सेक्टर 125 में 343, सेक्टर 62 में 343, नोएडा सेक्टर 1 में 347 और नोएडा सेक्टर 116 में एक्यूआई 349 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर से गंभीर हो गई है। यहां एक्यूआई 400 के लगभग दर्ज किय गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हवा की गति 4-16 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से बहेगी। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं तापमान 10 डिग्री के नीचे जा चुका है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में गिरावट लगातार देखने को मिल रही है। इस बीच मुबई के अलग-अलग स्थानों पर आगामी 3-4 घंटों तक 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button