उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

AKTU Convocation 2023: इक्कीसवां दीक्षांत समारोह आयोजित, 50 हजार डिग्री सहित मेधावियों को मिले मेडल, बेटियां आगे

लखनऊ : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Aktu) का 21वां दीक्षांत समारोह आज मंगलवार आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और प्रमुख सचिव प्रविधिक शिक्षा एम देवराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में कुलपति जेपी पाण्डेय ने विश्वविद्यालय की उपल्बधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी समितियों की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया फॉरेन यूनिवार्षिटी से भी एमओयू किए गये हैं। कुलपति ने बताया की विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के लेक्चरो को रिकार्ड कर वीडियो स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारण के लिए भेजा जा रहा है। कुलपति ने न्यू एजुकेशन पालिसी (NEP) के क्रम में भी जानकारी देते हुए बताया एनईपी 2020 को लागू करने के क्रम में विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए बीटेक सेकेण्ड ईयर के चौथे सेमेस्टर में मेजर और मानइर डिग्री पढ़ायी जाएगी। सत्र 2023-24 के इवेन सेमेस्टर से यह लागू कर दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी मूल विषय के साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड कोर्स भी कर सकेंगे। कुलपति ने ये भी बताया की

प्रदेश में उद्यमिता और नवाचार की संस्कृति विकसित करने और छात्रों में इसके प्रति रुझान के लिए विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों में इन्क्युबेशन सेंटर स्थापित कराने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए विश्वविद्यालय ने बीटेक फॉर वर्किंग प्रोफेशनल की शुरूआत करेगा। कामकाजी लोगों को क्लास करने में कोई दिक्कत न हो इसलिए क्लास दोपहर बाद चलेगी। यह फुलटाइम कोर्स होगा और चार साल पूरा करने पर डिग्री दी जाएगी। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम किसी कारण से कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सके। इस बार दीक्षांत में  अलग-अलग पाठ्कमों के 50196 छात्रों को डिग्री डीजी लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

मोहसिन अफरोज ने किया टॉप, चांसलर मेडल से सम्मानित 

इस बार विश्विद्यालय से सम्बद्ध संस्थान मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र मोहसिन अफरोज ने टॉप किया है। दीक्षांत समारोह में मोहसिन अफरोज को चांसलर मेडल दिया गया। जबकि कमलरानी वरूण स्मृति मेडल पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कानपुर के बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा प्रज्ञा गौतम को दिया जाएगा। साथ ही समारोह में कुल 95 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिये गये । बता दें की इस बार भी डिग्री हासिल करने में  बेटियों का प्रतिशत 26 है, जबकि लड़कों का प्रतिशत इससे अधिक 74 है। हालंकि सबसे अधिक मेडल बेटियों के खाते में हैं। वहीं इस बार 112 लोगो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

तीन श्रेणियों में स्टूडेंट को मिला स्टार्टअप अवार्ड  

प्रदेश में उद्यमिता और नवाचार की संस्कृति विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दीक्षांत समारोह में पहली बार तीन श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड भी दिया गया इसमें एक अवार्ड बेस्ट वोमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड दूसरा बेस्ट सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप अवार्ड और तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड है। बेस्ट वोमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड के लिए स्टार्टअप कंपनी में एक महिला डायरेक्टर का 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ होना जरूरी है। वहीं, बेस्ट सोशल इम्पैक्ट अवार्ड का चयन स्वास्थ्य, भारतीय भाषा, शिक्षा, जीवनशैली जैसे सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्टार्टअप कंपनी को दिया गया । जबकि बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इनोवेटिव पेटेंट तकनीकी विकसित कर वस्तुओं और सर्विस के क्षेत्र और डिजिटल मंच पर कार्य करने वाली स्टार्टअप कंपनी को दिया गया । अवार्ड विश्वविद्यालय के किसी छात्र या छात्रा की स्टार्टअप कंपनी को ही दिया जाएगा।

 इस तरह दिए गये मेडल

 

दीक्षांत में मोहिसिन अफरोज को चांसलर मेडल प्रदान किया गया। वहीं प्रज्ञा गौतम को कमल रानी वरूण मेडल प्रदान किया गया। वहीं 39 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर मेडल और 27 ब्रॉन्ज मेडल मेधावी को प्रदान किए गये।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button