उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईजी रेलवे व डीआईजी एसटीएफ सेवानिवृत्ति

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे यूपी सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं उप महानिरीक्षक एसटीएफ यूपी अनन्त देव के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी को मोमेन्टो भेंट किया गया। साथ ही सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। सत्येन्द्र कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक रेलवे का जन्म एक जनवरी 1964 को जनपद हरदोई में हुआ था। वर्ष 1987 में ‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुये।

प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, सहायक सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी, अमिसूचना अलीगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली, उन्नाव, खीरी, रामपुर, देवरिया, फैजाबाद, सीतापुर, बाराबंकी, गोण्डा, सीबी सीआईडी लखनऊ, यातायात लखनऊ, एसटीएफ लखनऊ, उप सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, 33वीं वाहिनी पीएसी, 35वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति होकर पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी, बिजनौर, बाराबंकी, लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड, सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी, 24वीं वाहिनी पीएसी एवं 27वीं वाहिनी पीएसी के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2018 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति होकर पुलिस उप महानिरीक्षक, एटीसी सीतापुर एवं वर्ष 2020 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति होकर पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, यूपी लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। स्वतंत्रता दिवस 2010 के अवसर पर वीरता के लिये पुलिस पदक, स्वतंत्रता दिवस 2011 के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक एवं गणतन्त्र दिवस 2021 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अनन्त देव पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ का जन्म 30 दिसम्बर 1963 को जनपद फतेहपुर में हुआ था। वर्ष 1991 में ‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुये।

प्रशिक्षणोपरान्त आप पुलिस उपाधीक्षक जनपद जालौन, आजमगढ़, कानपुर नगर, खीरी, लखनऊ, आगरा, एसटीएफ लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, रेलवे झांसी, एसटीएफ लखनऊ, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति होकर आप पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर, आजमगढ, प्रतापगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर, गोरखपुर, फैजाबाद, मुजफफरनगर, कानपुर नगर के पदों पर नियुक्त रहे।

वर्ष 2020 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति होकर पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी सेक्टर मुरादाबाद, रेलवे प्रयागराज के पदों नियुक्त रहे। वर्तमान में आप पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ के पद पर नियुक्त रहे। स्वतन्त्रता दिवस, 2005 के अवसर पर वीरता के लिये पुलिस पदक, स्वतंत्रता दिवस, 2007 के अवसर पर मुख्यमंत्री का पदक, गणतंत्र दिवस, 2008 के अवसर पर वीरता के लिये पुलिस पदक का प्रथम बार, गणतन्त्र दिवस 2009 के अवसर पर वीरता के लिये पुलिस पदक का द्वितीय बार, गणतन्त्र दिवस, 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, गणतन्त्र दिवस 2019 के अवसर पर प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button