देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र: हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आग लगने की घटना सामने आई है। एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की मौत आग में झुलसने की वजह से हो गई। फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसमें लोगों की फंसे होने के की जानकारी मिली। इलाके के लोग फैक्ट्री में फंसे अपने रिश्तेदारों को बचान की गुहार लगाने लगे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और वह राहत कार्य में जुटी। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। पहले जानकारी सामने आई कि पांच लोग इस फैक्ट्री के अंदर आग के बीच फंसे हुए हैं।

घायलें को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी के अंदर रविवार तड़के भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कहा, “छत्रपति संभाजी नगर के वालाज एमआईडीसी इलाके की रियल सनशाइन कंपनी में भीषण आग लग गई है और अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं।” वहीं, 6 लोगों के झुलसने की खबर पुलिस ने दी है। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आग बुझाने के लिए दो से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पुलिस मौजूद थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की जानकारी आई

आग लगने की घटना के तुरंत बाद कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि इमारत के अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए चार श्रमिकों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में की है। मजदूरों ने बताया कि रात में कंपनी बंद थी और जब आग लगी तो वे सो रहे थे। उन्होंने कहा, “जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 लोग थे। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन अन्य अभी भी अंदर फंस गए।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button