खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

FIFA Awards 2023 : फीफा अवॉर्ड्स का ऐलान, लियोनल मेसी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…महिलाओं में ऐताना बोनमती ने जीता पुरस्कार

लंदन। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को पुरुष और ऐताना बोनमती को महिला श्रेणी में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2023 नवाजा गया है। अविश्वसनीय रूप से करीबी मुकाबले वाले मतदान में मेसी शीर्ष पर रहे। पुरस्कार के लिए फीफा रेटिंग प्रणाली में मेसी और हालैंड 48-48 अंकों के साथ बराबरी पर थे। राष्ट्रीय टीम के कोचों और कप्तानों के साथ-साथ दुनिया भर के विशेषज्ञ पत्रकारों और समर्थकों ने मेसी के लिए मतदान किया। लियोनेल मेसी ने कतर में अर्जेंटीना की पुरुष टीम को विश्व कप जिताने में अपने योगदान के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।

उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 52 गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड और अपने पूर्व साथी किलियन म्बाप्पे को पीछे छोड़ा। मेस्सी ने 2019 का सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता था और इससे पहले पांच बार 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने कुल आठवीं बार यह सम्मान हासिल हुआ है। यहां आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्ट्राइकर ऐताना बोनमती को सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार से नवाजा गया। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्रबंधक का पुरस्कार, वहीं इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और नेपोली के लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया।

मैनचेस्टर सिटी के स्टॉपर एडरसन ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर और मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड की नंबर एक मैरी इयरप्स सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार से नवाजा गया। मैरी इयरप्स को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर चुना गया है, इसी के साथ ही वह इस पुरस्कार को दो बार जीतने वाली इतिहास की महिला गोलकीपर बन गयी हैं।

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार समारोह में वर्ष के असाधारण गोल को भी मान्यता दी गई क्योंकि ब्राजील के मिडफील्डर गुइलहर्मे मद्रुगा ने अपने आश्चर्यजनक ओवरहेड किक के लिए फीफा पुस्कस पुरस्कार 2023 जीता। 2025 तक, फीफा उनकी महान उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए एक नया पुरस्कार पेश करेगा – महिला फुटबॉल में बनाए गए सर्वश्रेष्ठ गोल को ‘मार्टा पुरस्कार’ मिलेगा। मार्टा को उनके शानदार करियर के लिए फीफा स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने ब्राज़ील के लिए 175 मैचों में 115 गोल किए और लाखों लोगों को प्रेरित किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button