उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव-2024: बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, यूपी में चर्चित सीटों पर पुराने चेहरों को मिला मौका

लखनऊ। बीजेपी ने दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा और पहला नाम पीएम मोदी का है। पीएम मोदी अपने पुरानी संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लडे़ंगे। जारी की गई पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। जारी की गई भाजपा की पहली लिस्ट में पूरे देश के 195 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की तरफ से की गई है। इस लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम शामिल किये गए हैं। भाजपा की तरफ से जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यूपी की ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।

पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिर एक बार लखनऊ से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह राजधानी की मोहनलालगंज सीट से मंत्री कौशल किशोर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यूपी की चर्चित सीट अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, आगरा से एसपी सिंह बघेल,मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान,मथुरा से हेमा मालिनी,गौतमबुद्धनगर से डॉक्टर महेश शर्मा,हरदोई से जयप्रकाश रावत,मिश्रिख से अशोक रावत,लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी,शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर,रामपुर से घनश्याम लोधी,सीतापुर से राजेश वर्मा,धौरहरा रेखा वर्मा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

जानिए यूपी में किसे कहां से मिला टिकट
  • आजमगढ़- दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • चंदौली- महेंद्र नाथ पांडे
  • कैराना- प्रदीप कुमार
  • मुजफ्फरनगर- डॉ. संजीव कुमार बालियान
  • नगीना- ओम कुमार
  • रामपुर- घनश्याम मोदी
  • संभल- परमेश्वर लाल सैनी
  • गौतमबुद्धनगर- डॉ. महेश शर्मा
  • बुलंदशहर- डॉ. भोला सिंह
  • मथुरा- हेमा मालिनी
  • आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर
  • एटा- राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया
  • शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर
  • हरदोई- जय प्रकाश रावत (अनुसूचित जाति आरक्षित)
  • उन्नाव- साक्षी महाराज
  • लखनऊ- राजनाथ सिंह
  • मोहनलालगंज- कौशल किशोर
  • प्रतापगढ़- संगमलाल गुप्ता
  • अमेठी- स्मृति ईरानी
  • कन्नौज- सुब्रत पाठक
  • झांसी- अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
  • बांदा- आरके सिंह पटेल
  • फतेहपुर- साध्वी निरंज ज्याति
  • गोरखपुर- रवि किशन
  • बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत
  • फैजाबाद- लल्लू सिंह
  • श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
  • बस्ती- हरीश द्विवेदी
  • संतकबीरनगर- प्रवीण किुमार निषाद
  • गोरखपुर- रवि किशन
  • कुशीनगर-विजय कुमार दूबे
  • सीतापर-राजेश वर्मा
  • धौरहरा- रेखा वर्मा
  • अंबेडकरनगर- रीतेश पांडेय
  • आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
  • इटावा- रामशंकर कठेरिया
  • चंदौली- महेंद्र नाथ
  • अकबरपुर- देवेंद्र सिंह
  • अमरोहा- कंवर सिंह तंवर

Untitled-26 copy

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button