खेल-खिलाड़ीदेश

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस कैंप शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने प्रैक्टिस कैंप कि शुरुआत कर दी है। जिसमें चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी मौजूद रहे।

दीपक चाहर 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच शुक्रवार को यहां पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में और खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले शुक्रवार को शहर में खिलाड़ियों के पहले बैच के आगमन की पुष्टि की थी।

इसमें सिमरजीत सिंह (तेज गेंदबाज), राजवर्धन हंगरगेकर (ऑलराउंडर), मुकेश चौधरी (तेज गेंदबाज), प्रशांत सोलंकी (स्पिनर), अजय मंडल (ऑल-राउंडर) और दीपक चाहर (तेज गेंदबाज) का नाम शामिल था।

चाहर ने पिछले साल दिसंबर के बाद से किसी भी प्रारूप में क्रिकेट नहीं खेला है। वह अपने पिता की बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला के बीच से हट गये थे और फिर दक्षिण अफ्रीका के दौरे से भी उन्होंने नाम वापस ले लिया था।

उन्होंने पिछले महीने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अभ्यास के दौरान खुद को पूरी तरह से फिट घोषित किया था।

बार बार चोटिल होने वाला यह तेज गेंदबाज जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी पर नजर गड़ाए हुए हैं।

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आगमन की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें शुक्रवार को जामनगर में पत्नी साक्षी के साथ मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा गया था।

चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button