उत्तर प्रदेशलखनऊ

lok sabha election 2024: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान, यूपी में सभी सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। 19 अप्रैल चुनाव यूपी में मतदान की शुरुआत हो जाएगी। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी है। लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान किया है जिनमें यूपी की 80 लोकसभा सीटे हैं। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि देश व यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, यूपी में आम चुनाव सभी सात चरणों में होंगे। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रदेश और देश में लागू हो गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने और रिजल्ट प्रकाशन के बाद आदर्श आचार संहिता हटाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस बार देश में 85 वर्ष आयु वर्ग से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के घर तक पहुंच कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद 4 जून को रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

आपको बता दें कि कोड आफ कंडक्ट यानि चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार कोई भी परियोजना का लोकार्पण या शिलान्यास नहीं कर पाएंगे वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग भी नहीं की जा सकेगी।

आइये जानते हैं यूपी के विभिन्न जिलों में कब होंगे चुनाव

पहले चरण की वोटिंग:  19 अप्रैल (8 सीट)

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी।

दूसरा चरण:  26 अप्रैल (8 सीट)

अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी।

तीसरा चरण: 7 मई (10 सीट) 

संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा।

चौथा चरण: 13 मई (13 सीट)

शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी।

पांचवां चरण: 20 मई (14 सीट)

मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी।

छठा चरण: 25 मई (14 सीट)

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।

सातवां चरण: 1 जून (13 सीट)

महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।

4 जून को आएंगे नतीजे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button