उत्तर प्रदेशलखनऊ

मौसम अलर्ट: यूपी में अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, पारा चार डिग्री तक चढ़ा; प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म

लखनऊः यूपी में मार्च का अंतिम दिन बेहद गर्म रहा ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया गया है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन है. अचानक तापमान में हुई वृद्धि और भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को मई जून के दिन याद आ गए. लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, प्रयागराज समेत कई अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को तेज सतही हवा के चलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, अगले दिन से ही मौसम शुष्क रहने और तेज हवाओं के बंद होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी गर्मी में इजाफा होगा.

अप्रैल माह में ही हीट स्ट्रोक चलने की संभावना मार्च के अंतिम दिन जिस तरह से भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाया है. उसको देखते हुए इस बार अप्रैल माह में ही मई जून जैसी गर्मी पड़ने लगेगी और हीट वेव कंडीशन हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि इस बार गर्मी औसत से अधिक पड़ने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फर्रुखाबाद जिले में 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है वही कल से फिर तापमान में इजाफा होगा.

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

लखनऊः राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह के समय बादलों की आवाजाही रही कई बार बादल छाए रहे फिर अचानक मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेंगे. सुबह वह शाम के समय तेज हवाएं चलेगी. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. सोमवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी. वहीं, उसके बाद अधिकतम न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button