उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य
अखिल भारतीय पाल महासभा के द्वारा मनाई गई माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। अखिल भारतीय पाल महासभा के द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई । साथ ही जंयती मे भव्य रैली का आयोजन किया गया रैली यात्रा का शुभारंभ रामगंगा चौराहे से किया गया तथा रैली बदायूं रोड, चौपला चौराहा, चौकी चौराहा से होती हुई बुखारा मोड पर सम्पन्न हुई इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल महासभा के मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह पाल, जिला सहसंयोजक भाजपा शिवम पाल, सुनील पाल, चंद्रपाल, उमेश पाल, करण पाल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा के सचिव डॉ रामवीर सिंह भदोरिया आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



