प्रधानमंत्री के 3.0 शपथ ग्रहण समारोह का हुआ लाइव प्रसारण

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला। आज देश के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिससे पूरा देश उत्साहित है। मोदी के नेतृत्व में भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। उनके शासनकाल में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। विकास के इस अगले चरण में आर्थिक समृद्धि, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों पर विशेष बल दिया जाएगा। इसीक्रम मे आंवला के मोहल्ला त्रिपोलिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर के मोहल्ला त्रिपोलिया पर शाम 7:15 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओ एवं भारी संख्या मे गणमान्यों के द्वारा प्रधानमंत्री के तीसरे शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण देखा गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर लोगो ने खुशी जताई कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत व मिठाई का वितरण किया गया।
इस दौरान संदीप बंसल, नगर पालिका सभासद सचिन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, शिवेक खंडेलवाल, मनोज मौर्य, सुनील श्री वास्तव, सुनील शर्मा, अमित शर्मा , रोहित सिंह, प्रमोद अनुरागी ,अमित गर्ग, रोहतास, बबलू पंडित, अंकित गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, प्रभाकर शर्मा , रामवीर प्रजापति, रामदीन सागर, धर्मपाल सिंह, मोंटू गुप्ता ,अंकुर वर्मा , राजू गुप्ता , रोहतास श्रीमाली, आशु सिंह एडवोकेट, उमेश गुप्ता, कपिल गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता,मीना मौर्य, वीना रस्तोगी, ऊषा सतीजा आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



