उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य
भाजपा के दोनों जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष भी शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। नरेन्द्र मोदी आज शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसको लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लिए बरेली लोकसभा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार पहले से ही दिल्ली पहुंच चुके है। भाजपा बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा तथा आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी दिल्ली के लिए रबाना होंगे।
सहयोगी दलों एवं एनडीए के घटक दलों के सहारे भाजपा फिर से तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाकर इतिहास रचेंगी। आज शाम 7:15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण में बरेली मंडल से जीत की पताका लहराने वाले छत्रपाल गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद दोनों के ही नाम मंत्रीमंडल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर हो गई है।



