देशराजनीतिराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बुलाई लोकसभा उम्मीदवारों की बैठक

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज लोकसभा उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक आज होगी।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। दीपक बाबरिया लोकसभा उम्मीदवारों से लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगें।

पार्टी के अन्य उम्मीदवारों से भी लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया जाएगा। खासतौर से लोकसभा सीट के अंदर किन-किन विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार मजबूत या कमजोर रहे, किन नेताओं ने भीतरघात किया।

इस बैठक में हर तरह से लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की जाएगी। लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के अनुरूप चुनाव परिणाम के हिसाब से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक शाम 3 बजे दिल्ली में होगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button