देशबड़ी खबर

हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने कर दी घोषणा

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी सूचना दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में शतायु वोटरों की संख्या 10 हजार से अधिक है और विधानसभा की सीटें 90 हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2.1 करोड़ वोटर्स हैं। हरियाणा में 20 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं जनरल के लिए 73, एससी के लिए 17 सीटें होंगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा में 27 अगस्त को वोटरों की लिस्ट जारी की जाएगी। इस दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की उन्होंने घोषणा की। चुनाव आयोग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। वहीं वोटों की गणना 4 अक्तूबर को की जाएगी।

विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें

  • विधानसभा चुनाव के लिए गैजेट नोटिफिकेशन की तारीख- 5 सितंबर 2024
  • चुनाव के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 12 सितंबर 2024
  • नामांकन के जांच की तारीख- 13 सितंबर 2024
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 15 सितंबर 2024
  • वोटिंग की तारीख- 1 अक्तूबर 2024
  • वोटों की गणना की तारीख- 4 अक्तूबर 2024

हरियाणा में 1 चरण में होगा चुनाव

बता दें कि हरियाणा में 1 ही चरण में मतदान किया जाएगा। हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की शुरुआत 12 सितंबर से होगी। इसके बाद नामांकनों की जांच 13 सिंतंबर को की जाएगी और 16 सितंबर तक उम्मीदवर अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। वही 1 अक्तूबर को केवल 1 ही चरण में मतदान किया जाएगा। साथ ही चुाव के परिणाम की घोषणा 4 अक्तूबर को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा में कुल 2.1 करोड़ वोटर हैं, जिसमें शतायु वोटरों की संख्या 10 हजार से अधिक है। बता दें कि विधानसभा चुनाीव 2019 में हरियाणा में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा को पिछले चुनाव में 40 सीट और 31 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

जम्मू कश्मीर में भी चुनाव के तारीखों की घोषणा

बता दें कि इससे पहले चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर में होने वाली विधानसभा चुनाव की घोषणा की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को जबकि तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा। पहले चरण में  जम्मू एवं कश्मीर में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। वहीं, हरियाणा की बात करें तो यहां की सभी सीटों पर सिर्फ एक ही चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे यहां भी 4 अक्टूबर को ही आएंगे। इस तरह देखा जाए तो इस बार चुनाव आयोग 2 हफ्तों से थोड़ा ज्यादा समय में ही दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न करा देगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button