उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Police Constable Recruitment Exam का आज जारी होगा Admit Card, जानिए कैसे और कहां से करें डाउनलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार 23 अगस्त को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए UPPBPB के एक्स अकाउंट पर डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच होगी। यह परीक्षा पहले फरवरी में हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती बरती जाएगी।

जानिए कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं- https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

1- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in या https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।

2- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।

3- वहां मांगी गईं लॉगिन डिटेल्स एंटर करें।

4- इतना करते ही यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।

5- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 23 अगस्त 2024 यानी परीक्षा के दिन के लिए सभी पेजेस का प्रिंटआउट (A4 पेपर पर) निकालकर ले जाएं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button