उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के त्यागपत्र और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया और हिंडनबर्ग की हाल की रिपोर्ट पर जेपीसी के गठन और सेबी प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प भी हो गई।

कांग्रेस के प्रान्तीय प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राजधानी स्थित प्रवर्तन निदेशालय की ओर जा रहे थे मगर पुलिस ने उन्हें राजभवन के पास रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से भ्रष्टाचार की पोल पूरी तरह खुल गयी है। जिस तरह से घोटाले का खुलासा हुआ है, उसके मद्देनजर सेबी प्रमुख माधवी बुच को त्यागपत्र देना चाहिये या फिर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिये।

अजय राय ने यह भी कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडाणी समूह के ‘घोटालों’ की कलई खुल गयी है, लिहाजा इस अति गम्भीर मामले की जेपीसी से जांच कराया जाना बेहद जरूरी हो गया है। अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल में अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सेबी की प्रमुख बुच और उनके पति की अडाणी समूह से जुड़ी कथित अनियमितताओं में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ‘विदेशी फंड’ में हिस्सेदारी थी। सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button