आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

भव्य झाकियो के साथ धूमधाम से निकाली गयी नगर में रामबारात

नगर मे गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हुई कायम

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला। जनपद बरेली की तहसील आंवला में राम लीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज भगवान राम की बारात बडे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी, नगर मे गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह राम बारात में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

इसमें शामिल विभिन्न स्वरूपों में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला अध्यक्ष नन्द किशोर मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना के द्वारा भगवान राम की आरती उतारकर, तिलक वंदन कर पूजन किया गया उसके उपरांत श्रीराम बारात का शुभारम्भ किया गया।

राम बारात की शुरूआत कच्चे कटरे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों पुरैना , किला, गंजत्रिपोलिया, भूमि विकास बैंक, स्टेट बैंक चौराहा, पक्का कटरा, भुर्जी टोला, रामलीला व कच्चा कटरा शिव मंदिर, से होते हुए निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई। राम बरात का सम्पूर्ण नगर मे जगह जगह नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया तथा फल आदि का वितरण किया गया इसीक्रम मे अलीगंज अड्डे पर अफसर खां,किले मे गुडडू भूमि विकास चौराहे पर मशकूर खान युवा अध्यक्ष व्यापार मंडल ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। नगर पालिकाअध्यक्ष सैय्यद आबिद अली ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट राम बारात में शिरकत कर रहे श्रद्धालुओं का अपने कार्यकताओं के साथ शाल ओढाकर भव्य स्वागत किया।

राम बारात मे रामलीला अध्यक्ष नंदकिशोर मौर्य, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, रामनिवास मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित कुशवाहा, अंकुर मिश्रा, योगेश सिंह, पराग गुप्ता, संजय अग्रवाल उर्फ बॉबी रामवीर प्रजापति, सुनील गुप्ता, सचिन गुप्ता, अशोक खंडेलवाल,सुनील श्रीवास्तव ,रामदीन सागर, रोहित सिंह रघुवंशी, सूरजभान गुप्ता, प्रदीप सिंह, राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्रा, गुड्डू सिंह फौजी, आदि लोग मौजूद रहे। राम बारात की सुरक्षा की दृष्टि से आंवला थाना प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button