उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में IAS अधिकारी का बनाया फेक वीडियो, कॉल करके कहा- ‘5 करोड़ दो नहीं तो बीच सड़क पर ठोंक दूंगा’

लखनऊ: यूपी में एक आईएएस अधिकारी की एडिटेड वीडियो बनाकर पांच करोड़ रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आईएएस अधिकारी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। आईएएस अधिकारी UPSRTC में एक सीनियर पोस्ट पर तैनात हैं। उनका कहना है कि उनके फोन पर एक कॉल आई। इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी एडिट की गई वीडियो को वायरल करने के नाम पर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। उनसे पहले पांच करोड़ मांगे गए और बाद में फिर डेढ़ करोड़ की मांग की गई। इतना ही नहीं आईएएस अधिकारी को पैसा नहीं देने पर मार देने की भी धमकी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अलग-अलग नंबरों से आ रहे कॉल-मैसेज

दरअसल, एक आईएएस अधिकारी को उनकी एडिटेड वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज करके पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने आईएएस अधिकारी को बीच सड़क पर ठोंक देने की भी धमकी दी है। वहीं लगातार धमकी भरे कॉल आने से परेशान आईएएस अधिकारी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। एफआईआर के अनुसार आईएएस अधिकारी यूपीएसआरटीसी में एडिसनल मैनेजर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

जान से मारने की मिली धमकी

टउनके मोबाइल नम्बर पर 24 सितंबर को रात में करीब दस बजे एक वीडियो कॉल आई। उसी के बाद से उनके नंबर पर बदल-बदल कर फोन और एसएमएस के माध्यम से धमकियां मिल रही हैं। उनसे पांच करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बाद में उनके पास फिर से कॉल आई और कहा गया कि डेढ़ करोड़ रुपये दे दो नहीं तो ये वीडियो पत्नी, बेटी, रिश्तेदारों, मित्रों और आफिस में भेज दिया जाएगा और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। साथ में यह भी कहा गया कि तुम्हे बीच सडक में ठोक दूंगा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button