आंवलाउत्तर प्रदेशधर्म-आस्थाबरेली

माँ ज्वाला देवी को रवाना जत्था ज्योति लेकर हुआ वापस

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

सिरौली । हिमाचल प्रदेश मे कांगड़ा स्थित माता ज्वाला देवी को निकला भक्तो का जत्था ज्योति लेकर आज वापस लौटा।

हर साल की भांति इस साल भी सिरौली से दर्जन भर श्रद्धालु माता ज्वाला देवी की ज्योति लेने दो दिन पूर्व माता के दरबार को रवाना हुए थे । सभी श्रद्धालु ज्योति लेकर वापस रवाना हुए सभी श्रद्धालु देर रात तक सिरौली पहुचकर ज्योति को नगर के मुख्य बाजार स्थित चौधरी धर्मशाला देवी मंदिर एवं मौहल्ला साहूकारा स्थित श्री रामलीला मंदिर में स्थापित करेंगे । जिससे नवरात्रो में सभी नगरवासियों के द्वारा मातारानी की प्रतिदिन आरती की जाती हैं।

जाने वाले श्रद्धालुओं में भाजपा मण्डल अध्यक्ष यशु वैश्य गुप्ता, प्रदीप गुप्ता , वरुण रस्तोगी , संजू गुप्ता, रामबाबू, नवीन गुप्ता , आकांक्षा रस्तोगी ( मीनाक्षी ) , तृप्ति गुप्ता, हनू नन्दन रस्तोगी , मुस्कान गुप्ता, अमृत , कुलदीप गुप्ता, नवदीप, अमित सिंह , कुलवंत सिंह , सतेंद्र सिंह सहित आदि भक्त गण सम्मिलित हैं ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button