देशबड़ी खबर

‘महाराष्ट्र और झारखंड में दोहराएगा हरियाणा का परिणाम’, चंद्रबाबू नायडू ने की भविष्यवाणी

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं। भाजपा ने हरियाणा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी रिकॉर्ड 29 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन दोनों ही राज्यों में खराब रहा है। भाजपा की इस जीत पर एनडीए के सहयोगी दलों की ओर से भी बधाई आ रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अब आगामी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है जो भाजपा को खुश कर सकती है।

महाराष्ट्र और झारखंड में भी दोहराएगा परिणाम- नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम भी हरियाणा के जैसे ही आएंगे। नायडू ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा होगा। चंद्रबाबू नायडू ने ये भी कहा कि जम्मू कश्मीर में न केवल सामान्य स्थिति बहाल हुई है, बल्कि भाजपा वहां अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

एक देश-एक चुनाव पर भी बोले नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की और कहा कि देश को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का समर्थन करने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में मत प्रतिशत एक ऐतिहासिक जीत है।

नीतीश कुमार ने भी दी बधाई

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी है। नीतीश कुमार ने कहा- “हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।” वहीं, जदयू के सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी कहा है कि हरियाणा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि पीएम मोदी अभी भी देश में लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

कब होंगे हरियाणा और झारखंड में चुनाव?

महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव आयोग की टीम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 26 नवंबर तक करा लिए जाएंगे। वहीं, झारखंड में भी इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। (इनपुट: भाषा)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button